{"_id":"6167c8052f0c22305f0b7d76","slug":"new-minister-palatu-ram-gets-his-portfoilo","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होमगार्ड विभाग में समूह ग और घ के कर्मचारियों के मामले देखेंगे राज्य मंत्री पलटू राम, सीएम ने बांटी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होमगार्ड विभाग में समूह ग और घ के कर्मचारियों के मामले देखेंगे राज्य मंत्री पलटू राम, सीएम ने बांटी जिम्मेदारियां
Thu, 14 Oct 2021 12:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:26 PM IST
सार
नए राज्यमंत्री पलटू राम समूह ग और घ के कर्मचारियों के शासन संबंधी मामले देखेंगे। मुख्यमंत्री ने विभागों की जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री पलटू राम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए राज्यमंत्री पलटू राम को होमगार्ड और सैनिक कल्याण विभाग सौंपने के बाद विभाग के अंदर की जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं।
विज्ञापन
होमगार्ड विभाग में पलटू राम के पास समूह ग और घ के कर्मचारियों के शासन संबंधी मामले रहेंगे। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा योजना के अधीन सहायता राशि का भुगतान कराने का काम, ड्यूटी के दौरान घायल होमगार्ड को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना और शासन को मिलने वाले प्री ऑडिट टीए बिल के भुगतान की अनुमति जैसे काम सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
नीतिगत मामले, समूह क और ख के अधिष्ठान संबंधी सभी मामले और आधुनिकीकरण, केंद्रीय सहायता संबंधी मामले, सभी वर्गों के भर्ती मामले खुद मुख्यमंत्री देखेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह सैनिक कल्याण विभाग के सेवा नियमावली, चरित्रपंजियों का अनुरक्षण, रिट याचिकाएं जैसे सभी प्रमुख काम मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री के रूप में पलटू राम को सौंप दिए हैं।