फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new exhibition place in lucknow

अब लखनऊ में भी होगा दिल्ली जैसा प्रगति मैदान

Fri, 25 Oct 2013 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
new exhibition place in lucknow

यूपी सरकार का लघु उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्रालय

विज्ञापन
1,000 स्टॉल क्षमता वाला एक प्रदर्शनी स्थल लखनऊ में विकसित करेगा।

यह प्रदर्शनी स्थल फ्रेंकफर्ट के 400 स्टॉल के डिवीजन और दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर बनाया जाएगा।


गुरुवार को काल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज मैदान में लघु उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भागवत शरण गंगवार ने यह घोषणा एक इंडस्ट्रियल ट्रेड फेयर के उद्घाटन मौके पर की।

पढ़ें- जानिए, क्या है इस साल लखनऊ महोत्सव की थीम

बताया कि फ्रेंकफर्ट के दौरे में एक ऐसा प्रदर्शनी स्थल देखा जहां जरूरत की सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल रहीं थीं। यहां 400 स्टॉल एक साथ लग सकते थे।

इसी को ध्यान में रखते हुए जल्द ही 1,000 स्टॉल का प्रदर्शनी स्थल शहर में विकसित किया जाएगा। यहां प्रगति मैदान की तरह उद्यमियों और विदेशों से आए क्लाइंट के ठहरने के लिए होटल की सुविधा भी मिलेगी।


एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि युवाओं को दूसरे राज्य या देशों में रोजगार के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार की कोशिश है कि एंटरप्रिन्योर की संभावनाएं पैदा कर इंजीनियरिंग और दूसरे सेक्टर के युवाओं को रोजगार दिलाएं जाएं।


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed