फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New DGP speaks about his plan.

'सिंघम' बने नए DGP, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी

Sun, 01 Feb 2015 01:32 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
New DGP speaks about his plan.

पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद अरविंद कुमार जैन ने कहा कि पुलिस की छवि को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए सबसे पहले ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी जो पुलिस की छवि खराब कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी ऑफिस में पत्रकारों को मुखातिब नए डीजीपी ने कहा, मेरे दरवाजे आम जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


हालांकि मेरी पहली कोशिश यह होगी कि थाना स्तर पर ही आम जनता को समाधान मिल सके। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जिलों का दौरा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपराधों को हर हाल में रोका जाएगा
उन्होंने कहा, मैं पूरी मेहनत, ईमानदारी व लगन के साथ प्रदेश की सेवा करूंगा। प्रदेश सरकार व आम जनता की जो भी अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा करूंगा।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गरीबों, महिलाओं व युवतियों के साथ होने वाले अपराधों को हर हाल में रोका जाएगा।

हर घटना की खुद करूंगा समीक्षा

New DGP speaks about his plan.

उन्होंने कहा, आतंकवाद, नक्सलवाद व सांप्रदायिकता से निपटना मेरी प्राथमिकता होगी। हर घटना की समीक्षा मैं खुद करूंगा। यदि किसी मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाने में सही एफआईआर लिखी जाए
थाने में सही एफआईआर लिखी जाए इसके लिए साफ निर्देश दिए जाएंगे। यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि कोई बेगुनाह किसी भी कीमत पर न फंसे।

लखनऊ एसएसपी को सख्त हिदायत

डीजीपी बनने के बाद अरविंद कुमार जैन ने लखनऊ के एसएसपी यशस्वी यादव को फोन पर सख्त हिदायत दी।

उन्होंने कहा, लखनऊ के हर चौराहे पर पुलिस फोर्स दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा, अपराध में कमी लाने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे। मैं खुद शहर का निरीक्षण करूंगा। जहां भी कमियां मिलेंगी तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी।

आतंकी उमर शेख को भी अरविंद जैन की टीम ने पकड़ा था

New DGP speaks about his plan.

अरविंद कुमार जैन का जन्म सहारनपुर में 13 मार्च 1955 को हुआ था। आधुनिक इतिहास विषय से एमए कर 1979 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। हैदराबाद व मुरादाबाद में प्रशिक्षण लेने के बाद पहली तैनाती सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में मेरठ में मिली।

इसके बाद वे प्रदेश के करीब एक दर्जन शहरों में पुलिस कप्तान के पद पर रहे। 11 जुलाई 1996 को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर उनकी प्रोन्नति हुई। 17 अगस्त 2001 को जैन को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला। पहली तैनाती पुलिस महानिरीक्षक स्थापना के रूप में लखनऊ में हुई।

10 अगस्त 2009 को जैन अपर पुलिस महानिदेशक बने। उन्हें एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की तैनाती दी गई। 11 अक्टूबर 2013 को डीजी के पद पर प्रमोशन हुआ और पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनाती दी गई।

कांधार में हवाई जहाज अपहरण में यात्रियों को सुरक्षित छोड़ने के लिए जिस खूंखार आतंकी अहमद उमर सईद शेख को भारत से ले जाकर छोड़ा गया था उसे गाजियाबाद में अरविंद कुमार जैन की टीम ने ही पकड़ा था। उस समय वे गाजियाबाद के एसएसपी थे। आईबी की मदद से ऑपरेशन चलाकर इस आतंकी को दबोचा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed