{"_id":"2f6c703d2015182d338b4f80818cfdc0","slug":"new-convention-centers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत होगा इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, पांच मिनट में होगा पार्टीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत होगा इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, पांच मिनट में होगा पार्टीशन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद लखनऊ व आगरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर बनाएगी।
विज्ञापन
यह कंवेंशन सेंटर अपने नाम के अनुरूप ही इंटरनेशनल स्तर की सुविधाओं से लैस होंगे। एक साथ छह हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले इन कंवेंशन सेंटर में एक साथ 13 भाषाओं का अनुवाद अपने आप हो जाएगा।
कंवेनशन सेंटर अपने ही खर्च पर चलें इसके लिए इनके परिसर में फाइव स्टार होटल, प्रदर्शनी केंद्र और उत्कृष्ट बाजार भी विकसित किए जाएंगे।
बुधवार को प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में हुई परिषद की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है।
इस बारे में परिषद के अपर आवास आयुक्त व सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी सबसे बड़ा कंवेंशन सेंटर अहमदाबाद में है।
उसके बाद अब सबसे बड़ा कंवेंशन सेंटर परिषद लखनऊ और आगरा में बनाएगी, जो कंवेंशन सेंटर बनेगा व 45 मीटर ऊंचा होगा।
इसके लिए अधिकतम 30 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। यह प्री फैब्रीकेटेड तकनीक से बनवाया जाएगा, जो कंवेशन सेंटर बनेगा उसमें यह सुविधा होगी पांच मिनट में उसका पार्टीशन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जिससे एक ही सभागार में अलग-अलग कार्यक्रम हो सकेंगे और किसी को कोई परेशानी भी नहीं होगी। बोर्ड में प्रस्ताव पास हो गया है।
अब इसके लिए कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा। उसको ही निर्माण से लेकर संचालन के लिए कंपनी चयन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
कंवेशन सेंटर के संचालन के लिए अलग से धन की जरूरत न पड़े इसके लिए उनको इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वह उनकी आमदनी से उनका खर्च निकल जाए।
संचालन के लिए गए नियमावली बनाई जाएगी। संचालन अच्छी तरह से हो इसके लिए परिषद भी उसमें अधिक दखल नहीं करेगी। जो नियम शर्तें बनाई जाएगीं उसी के तहत काम किया जाएगा।
विज्ञापन