फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new born found in bushes up 100 take him to hospital

नहर के पास झाड़ियों में मिला नवजात, यूपी 100 के सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल

Wed, 13 Mar 2019 10:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 13 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
new born found in bushes up 100 take him to hospital
नवजात शिशु - फोटो : amar ujala
महेसरगंज नहर पुल के पास मंगलवार रात एक नवजात झाड़ियों में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाहियों ने शिशु को झाड़ियों से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसकी देखभाल कर रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो शिशु की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र धम्मौर के महेसरगंज नहर पुल के पास मंगलवार रात झाड़ियों से एक नवजात के रोने की आवाज आ रही थी। ग्रामीण जब झाड़ी के पास पहुंचे तो एक शिशु रो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना मिलते ही यूपी 100 पर तैनात सिपाही कैसर अब्बास रिजवी व चालक अशोक जायसवाल वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों ने शिशु को झाड़ी से बाहर निकाला और उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी विंग में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने शिशु का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की मानें तो नवजात लड़का है और पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed