फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new born baby found near mazar in lucknow

लखनऊ शहर एक बार फिर हुआ शर्मसार, मजार पर फेंक दी गई बिटिया

Sat, 31 Dec 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Dec 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
new born baby found near mazar in lucknow
मजार पर ‌म‌िली नवजात - फोटो : amar ujala

शहर-ए-तहजीब फिर एक बार शर्मसार हुई। एक नवजात बिटिया को फिर कोई लावारिस छोड़ गया। घटना मलिहाबाद के दिलावरनगर की है। सुबह सैर पर निकले रूपचंद सैनी ट्रैक किनारे से बच्चे की रोने की आवाज सुन रुक गए। 

विज्ञापन


पास ही मजार के पास उन्हें एक बच्ची बिलखती हुई मिली। उन्होंने उसे गोद में लेकर चुप कराया और प्रधान राम विलास रावत को फोन किया। स्थानीय लोगों के साथ प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों में मलिहाबाद के गोस्वा की माधुरी भी थी। नवजात को देखकर उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं, लेकिन बिटिया नहीं है, इसलिए वे नवजात को पालना चाहती 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रधान और पुलिस ने कागजों पर उनकी जानकारी दर्ज करके नवजात माधुरी को गोद दे दी। यह सब दत्तक नियमों को ताक पर रखकर किया गया। पुलिस को लावारिस नवजात मिलने पर सबसे पहले 1098 हेल्प लाइन पर फोन करना चाहिए था, जहां से नवजात को सरकार की बाल कल्याण समिति अपने संरक्षण में लेती और उसे नियमों के तहत गोद दिया जाता। पर ऐसा नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed