{"_id":"6890b8a7a9123e944f00ffbc","slug":"new-appointments-start-in-bna-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1324257-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीएनए में नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू, कलाकारों से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीएनए में नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू, कलाकारों से मांगे आवेदन
विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी। फाइल फोटो
कई वर्षों बाद भारतेंदु नाट्य अकादमी में हुईं कर्मचारियों की पदोन्नतियों के बाद अब रंगमंडल में रिक्त सीटों के लिए कलाकारों से आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन तीन अलग-अलग श्रेणियों के लिए हैं। आवेदन करने के अंतिम तिथि 14 अगस्त है और इसके लिए साक्षात्कार 22 अगस्त को लिया जाएगा।
बीएनए में लंबे अरसे बाद कुछ दिन पूर्व ही कर्मचारियों की प्रोन्नति हुई है। वर्ष 2016 के बाद यहां के कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से एक कर्मचारी को तो 33 वर्ष बाद पहली बार प्रमोशन मिला। कुल पांच कर्मचारियों की प्रोन्नति हुई है। प्रोन्नति का यह आदेश गत 3 जुलाई को जारी किया गया था। इसके बाद से बीएनए में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों के लिए भर्तियों का रास्ता भी साफ हो गया था। इसी क्रम में अब रंगमंडल में रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं।
भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि रंगमंडल में अ श्रेणी के लिए दो कलाकारों की नियुक्ति होनी है जिसके लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष रखी गई है। वहीं स श्रेणी के लिए एक पद रिक्त है। अप्रेंटिस के लिए रिक्त पद अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।