फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neither does one get proper wages for their work nor respect...

Lucknow News: न काम का उचित मूल्य मिलता है और न ही सम्मान...

Thu, 11 Dec 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Neither does one get proper wages for their work nor respect...
एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
लखनऊ। घरेलू कामगार महिला संगठन के कन्वेंशन में बुधवार को महिला कामगारों ने समस्याएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि काम का न तो उचित मूल्य और न ही सम्मान मिलता है। इस दौरान प्रस्ताव पेश कर इन महिलाओं के हित में केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

मानवाधिकार दिवस पर विधानसभा रोड स्थित एडवा के कार्यालय में आयोजित घरेलू कामगार महिला संगठन के कन्वेंशन में पुष्पक ट्रेन में ठेके पर सफाई का काम करने वाली सोनी ने बताया कि महिलाएं बोगियों में फिनायल से पोछा लगाने से लेकर परफ्यूम छिड़कने का काम तक करती हैं। इसके बाद भी भेदभाव की शिकार हैं। महिलाओं को सात हजार रुपये महीना और पुरुषों को 10 हजार रुपये महीना दिया जाता है। चोटिल होने पर इलाज में अपना ही पैसा लगाना पड़ता है।
विज्ञापन


मीरा ने बताया कि जिनके घर काम करते हैं, वे पैसे तो कम देते ही हैं, सम्मान भी नहीं करते। सुशीला ने बताया कि गांव में छुटटा जानवरों की वजह से खेती करना मुश्किल था। ऐसे में शहर आना पड़ा, लेकिन यहां भी शोषण है। संगठन की अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संगठन की सचिव स्मिता पांडेय ने प्रस्ताव पेश किया। इसमें मंहगाई के हिसाब से वेतन बढ़ाने, पेंशन, अवकाश आदि तय करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई। एडवा की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधु गर्ग ने कहा कि घरों की व्यवस्था की धुरी घरेलू कामगार महिलाएं हैं। इनकी ओर न सरकार और न ही समाज का ध्यान है। कार्यक्रम का संचानल वंदना राय ने किया। मौके पर सुमन सिंह, रूबी, सुनीता, अफसाना, रामकली आदि ने समस्या बताई।

एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

एडवा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed