फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Youngster, Triumph, Blaze Willows, Panthers Kalyanpur Strikers, Vision Club won

Lucknow News: नेशनल यंगस्टर, ट्रंफ, ब्लेज विलो, पैंथर्स कल्याणपुर स्ट्राइकर्स, विजन क्लब जीते

Fri, 15 May 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
National Youngster, Triumph, Blaze Willows, Panthers Kalyanpur Strikers, Vision Club won

विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मुकाबलों में नेशनल यंगस्टर, ट्रंफ अकादमी, ब्लेज विलो क्लब, पैंथर्स अकादमी, कल्याणपुर स्ट्राइकर्स और विजन क्लब ने जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में नेशनल यंगस्टर क्लब ने सीएएल ब्ल्यू को आठ विकेट से करारी मात दी। सीएएल ब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए। जवाब में नेशनल यंगस्टर की टीम 18.3 ओवर में 146 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से अनंजय पांडेय ने 83 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अभय सिंह और अभय गंगवार तीन-तीन विकेट हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में ट्रंफ अकादमी ने सीएएल यूथ को आठ विकेट से हराया। सीएएल यूथ के 88 रन के लक्ष्य को ट्रंफ अकादमी ने 9.2 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से शिव पटेल ने 51 रन बनाए, जबकि अब्दुल काशिफ ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में ब्लेज विलो क्लब ने सेज क्लब को नौ विकेट से धोया। सेज क्लब के 186 रन के लक्ष्य को ब्लेज विलो ने 23वें ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से तुषार कनौजिया ने नाबाद 104 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि अमन पांडेय ने तीन विकेट हासिल किए।

चौथे लीग मुकाबले में पैंथर्स क्रिकेट अकादमी ने सीएएल पर्पल को 71 रन से हराया। पैंथर्स अकादमी के 250 रन के जवाब में सीएएल पर्पल की टीम 35.1 ओवर में 179 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से मो. शारिम और राजवीर सिंह ने 76-76 रन की पारी खेली, जबकि अर्जुन तिवारी ने चार विकेट झटके।

पांचवें मुकाबले में कल्याणपुर स्ट्राइकर्स ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्लब को 114 रन से पराजित किया। कल्याणपुर के 236 रन के जवाब में स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्लब की टीम 28.5 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से जीत जायसवाल ने 69 रन बनाए, जबकि अविरल, मनीष और दीपक ने दो-दो विकेट लिए।


लीग के आखिरी मुकाबले में विजन क्लब ने सीएएल टेल को 54 रन से मात दी। विजन क्लब के 277 रन के जवाब में सीएएल टेल की टीमी 39.3 ओवर में 223 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से पीयूष वर्मा ने 59 रन की पारी खेली, जबकि शशांक और अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed