{"_id":"624ca77fa1977803a05d6343","slug":"national-pg-college-will-conduct-combind-entrance-test-for-ba-and-bsc-lucknow-news-lko624766653","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पीजी कॉलेज बीकॉम और बीएससी के लिए भी आयोजित करेगा संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल पीजी कॉलेज बीकॉम और बीएससी के लिए भी आयोजित करेगा संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि से संबद्ध महाविद्यालयों में व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (लुआक्मैट) का आयोजन कर रहा नेशनल पीजी कॉलेज अब बीकॉम व बीएससी के लिए भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए उसने लविवि से संबद्ध कॉलेजों से संपर्क करने को कहा है।
नेशनल पीजी कॉलेज लविवि से संबद्ध कॉलेजों में चलने वाले बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आईबी, बीवोक कोर्सों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इस सत्र में भी वह इसका आयोजन करेगा। कॉलेजों की पिछली बैठक में कुछ महाविद्यालय के प्रतिनिधियों ने यह सुझाव दिया कि नेशनल पीजी कॉलेज बीकॉम व बीएससी के लिए भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करे।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधतंत्र ने इस पर सहमति दे दी है। इस क्रम में यह निर्णय लिया गया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए आयोजित होने वाली बीकॉम व बीएससी की प्रवेश परीक्षा में अन्य महाविद्यालयों को भी शामिल किया जाए। इसके लिए इच्छुक कॉलेज इस प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ने के लिए जल्द कॉलेज में संपर्क करके इस पर अपनी सहमति दें, ताकि इसके अनुसार व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
डीएवी में प्रवेश आवेदन आज से
लखनऊ। डीएवी डिग्री कॉलेज में नए सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन बुधवार से शुरू हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। कॉलेज में बीए की 500 और बीएससी में 350 सीटें हैं।