{"_id":"62f0dd6a6fd7fc2712207b66","slug":"national-flag-distribution-in-devika-gold-homes-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा: अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा नेता ने वितरित किया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा: अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा नेता ने वितरित किया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन
Mon, 08 Aug 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:28 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी निवासियों देविका गोल्ड होम्ज बायर्स एसोसिएशन के सहयोग से तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
flag
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नोएडा में देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी निवासियों और देविका गोल्ड होम्ज बायर्स एसोसिएशन के सहयोग से घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह भाटी ने खुद तिरंगा वितरण कर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन
देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन 14 अगस्त को सोसाइटी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी उसके बाद 15 अगस्त को तिरंगा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रणाम भारती के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे और देविका गोल्ड होम बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन