{"_id":"601b09ab8ebc3e4a0b3a2cf2","slug":"nagar-nigam-will-clean-city-drive-lucknow-news-lko5630593119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तेरह वार्डों में विशेष सफाई अभियान, जानिए आपका वार्ड शामिल है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तेरह वार्डों में विशेष सफाई अभियान, जानिए आपका वार्ड शामिल है या नहीं
विज्ञापन
nagar nigam will clean city drive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम छह दिवसीय विशेष सफाई अभियान बृहस्पतिवार से 13 वार्डों में चलाएगा। हर वार्ड के लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। जिनको सुबह साढ़े सात बजे आवंटित वार्ड में जाकर जीपीएस के जरिए मोबाइल से उपस्थिति भी नगर आयुक्त को देनी होगी। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त की ओर से बुधवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अभियान के दौरान खाली प्लॉटों से भी कूड़ा हटाया जाएगा। हर वार्ड में एक मलिन बस्ती को चिह्नित कर विशेष सफाई कराई जाएगी। पार्क व नालियों की भी सफाई की जाएगी। चिह्नित पड़ाव स्थलाें के अलावा जो पड़ाव स्थल होंगे उनको समाप्त किया जाएगा। नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाए जाने के लिए स्थल भी चिह्नित किए जाएंगे।
इन वार्डों में चलेगा अभियान
राजाराम मोहन राय, विक्रमादित्य, हजरतगंज-रामतीरथ, महात्मा गांधी, मशकगंज-वजीरगंज, बाबू बनारसी दास, जेसी बोस, नजरबाग, लालकुआं, बशीरतगंज-गनेशगंज, रानी लक्ष्मी बाई, मौलवीगंज व गोलागंज।
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली गंदगी, जुर्माना
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बुधवार को गौतम पल्ली और विक्रमादित्य रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान बंगला नंबर नौ के सामने मलवा पाए जाने पर ठेकेदार पर दो हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा विक्रमादित्य मार्ग पर अवैध ठेले गुमटी हटाए जान के निर्देश नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को दिए।