फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam karyakarini may be held before Diwali

दीपावली से पहले हो सकती है बजट को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी

Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam karyakarini may be held before Diwali
सभी दलों के पार्षद बजट बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। - फोटो : ??? ?????
पुनरीक्षित बजट को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक इस महीने दीपावली से पहले हो सकती है। इसे लेकर तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट सितंबर में पास हो जाना चाहिए था, पर यह अब तक नही हो पाया है, जबकि गाड़ी मरम्मत का बजट जहां समाप्प्त हो गया है।
वहीं, कई मदों में बजट कम हो गया है। इसे लेकर उसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। सभी दलों के पार्षद बजट बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं।
इसके बाद महापौर की ओर से बजट की तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए थे। जानकारों ने बताया कि बजट लगभग तैयार है और इसी महीने दीपावली से पहले कार्यकारिणी बैठक बुलाकर पास भी किया जाने की तैयारी है।

संविदाकर्मियों को महंगाई भत्ते का लाभ इसी महीने से
नगर निगम में संविदाकर्मियों को महंगाई भत्ते का लाभ इसी महीने से दिया जाएगा। इसे लेकर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की ओर से सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें बढ़ा महंगाई भत्ता अक्तूबर से लागू किया गया है और इसे नवंबर के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। जारी आदेश के तहत संविदा सफाई कर्मियों को अब 189 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू होने के बाद 13230 रुपये महीना की जगह अब 20230 रुपये महीना वेतन मिलेगा। नगर निगम में करीब दो हजार संविदा सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed