फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam kalyan mandap are more cheaper

अभी भी सस्ते हैँ नगर निगम के कल्याण मंडप-सामुदायिक केंद्र

Fri, 02 Sep 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam kalyan mandap are more cheaper
महंगाई के इस दौर में भी नगर निगम के कल्याण मंडप-सामुदायिक केंद्र बहुत सस्ते हैं। जहां पर आम आदमी आसानी से बुकिंग कर वैवाहिक आयोजन कर सकता है। शहर में नगर निगम के करीब दर्जनभर सामुदायिक केंद्र व कल्याण मंडप हैं। इसमें मनकामेश्वर वार्ड के कल्याण मंडप का किराया महज 2500 रुपये है। यहां सब सुविधाएं भी हैं। ऐसे ही अन्य कल्याण मंडपों का किराया भी आम आदमी की पहुंच में है।
विज्ञापन

नगर निगम के कल्याण मंडप सस्ते होने के साथ ही अच्छी लोकेशन पर भी हैै। ऐसे में इनकी खूब मांग रहती है। कल्याण मंडप प्रभारी देवेश अवस्थी कहते हैं कि महानगर कल्याण मंडप की एडवांस बुकिंग के लिए तो लोग एक से डेढ़ साल पहले आ जाते हैं। हालांकि चार महीने से पहले की एडवांस बुकिंग नहीं कर सकते। यहां करीब तीस हजार वर्गफीट का खुला लॉन है। हॉल के अलावा एसी कमरे भी हैं। एक मंजिला इस कल्याण मंडप की बुकिंग की सुविधा भी पार्ट में होती है, जिसमें भूतल प्लस खुला लॉन की अलग बुकिंग की सुविधा है। यदि प्रथम तल के एसी कमरे नहीं लेते हैं तो उससे उसका किराया नहीं लिया जाता है। सिर्फ प्रथम तल पर कमरों की बुकिंग भी विद हॉल की जाती है। आवंटन पहले आओ पहले पाओ पर ही किया जाता है।
विज्ञापन

12 गुना महंगे हैं निजी कल्याण मंडप
मनकामेश्वर वार्ड का कल्याण मंडप एक मंजिला है। इसका किराया अभी महज 2500 रुपये है। इसकी बुकिंग हमेशा फुल रहती है। क्षेत्रीय पार्षद रेखा रोशनी और पूर्व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कल्याण मंडप में जेनरेटर भी है। आसपास में जो प्राइवेट कल्याण मंडप हैं उनका किराया 30 से 35 हजार रुपये है, जबकि वह छोटे हैं। पांच साल पहले नगर निगम ने भी किराया बढ़ाकर 25 हजार करने का प्रस्ताव पास किया, मगर तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिलकर किराया नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया। इसी तरह गनेशगंज कल्याण मंडप का किराया करीब 10 हजार रुपये, बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र का किराया 7000 रुपये और लालकुआं कल्याण मंडप का किराया महज 5000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सुविधा की भी तैयारी
अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि नगर निगम कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्रों की अॅानलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अॅानलाइन सिस्टम शुरू हो जाने के बाद कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही यह जान सकेगा कि कौन सा कल्याण मंडप किस तारीख में उपलब्ध है। उसका किराया कितना है। कल्याण मंडप कितना बड़ा है और वह उसमें कितने कमरे और लॉन हैं।
यहां हैं नगर निगम के कल्याण मंडप :
महानगर कल्याण मंडप
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर-एक
सामुदायिक केंद्र विकास नगर सेक्टर-चार
पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड
केशव कल्याण मंडप राजेंद्र नगर
माधव कल्याण मंडप सुदर्शनपुरी
सामुदायिक केंद्र पुराना किला
बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र पुराना किला
मानसरोवर योजना कल्याण मंडप
जियामऊ कल्याण मंडप
गनेशगंज कल्याण मंडप
-----
बुकिंग के लिए इनसे लें जानकारी :
देवेश अवस्थी, प्रभारी कल्याण मंडप- मोबाइल नंबर-8318058598 व 9452273434
आम आदमी की पहुंच में
नगर निगम के कल्याण मंडप शहरवासियों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं, इसीलिए उनका किराया भी कम रखा गया है ताकि आम आदमी कम खर्च पर वैवाहिक आयोजन कर सके।
- राकेश यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed