फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muskan Srivastava gets 36th rank in UPSC exam.

UPSC Result 2025: गोंडा की मुस्कान ने गढ़ी सफलता की कहानी, बिना कोचिंग के हासिल की 36वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 07:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

गोंडा जिले की मुस्कान श्रीवास्तव ने बिना कोचिंग की तैयारी करते हुए यूपीएससी में 36वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का गौरव बढ़ाया है। वह 2023 में आईपीएस के लिए चुनी गई थीं।

विज्ञापन
Muskan Srivastava gets 36th rank in UPSC exam.
मुस्कान श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगन और मेहनत से सबकुछ हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य तय करके अगर पूरे जज्बे से मेहनत किया जाय तो सफलता जरूर मिलती है। इसे सच कर दिखाया है शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी मुस्कान श्रीवास्तव ने। मुस्कान ने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही तैयारी करके यूपीएससी की परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल की है। वह आईएएस बन गई हैं। मुस्कान की सफलता से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मुस्कान के पिता डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव पशुपालन विभाग में ज्वाइंट डाॅयरेक्टर के पद पर अयोध्या में तैनात हैं। जबकि माता कंचन श्रीवास्तव गृहिणी हैं। छोटी बहन कोपल श्रीवास्तव वेटनरी की पढ़ाई कर रही हैं। मुस्कान के बड़े पापा व डाक विभाग के सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुस्कान बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ के प्रशांत ने यूपीएससी में हासिल की 102वीं रैंक, शेयर किया सक्सेज का सीक्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में पूरब से पश्चिम तक हीटवेव की चेतावनी, गर्म हवाओं संग लू चलने का अलर्ट जारी


शहर के सरकुलर रोड स्थित फातिमा स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद आईआईटी जबलपुर से बीटेक किया। फिर उन्होंने सिविल सेवा में जाने की ठान ली। वर्ष 2023 में वह आईपीएस बनी थीं। लेकिन, मुस्कान का लक्ष्य आईएएस बनना था। जिसकी तैयारी उन्होंने जारी रखी।

ट्रेनिंग के दौरान छुट्टी लेकर वह लौट आईं। बिना कोचिंग के वह तैयारी करतीं रहीं। प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की पढ़ाई करके वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बन गई हैं। मुस्कान दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। मुस्कान के बाबा छोटेलाल श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed