फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow's Prashant Singh gained 102 rank in UPSC.

UPSC Result 2024: लखनऊ के प्रशांत ने यूपीएससी में हासिल की 102वीं रैंक, शेयर किया सक्सेज का सीक्रेट

Tue, 22 Apr 2025 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

लखनऊ के प्रशांत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि लगातार कोशिश करने से चौथे प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने सफलता के लिए युवाओं से अपनी सक्सेज का सीक्रेट भी शेयर किया।

विज्ञापन
Lucknow's Prashant Singh gained 102 rank in UPSC.
अपने परिवार के साथ प्रशांत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी की गई मेरिट सूची में 1009 लोगों का नाम शामिल हैं। इसमें राजधानी लखनऊ से प्रशांत सिंह ने आल इंडिया 102वीं रैंक हासिल कर चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। सफलता से उत्साहित प्रशांत ने अपने सक्सेस मंत्रा शेयर करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है। ईमानदारी से मेहनत कीजिए और असफल होने पर भी हार न मानिए आपको कामयाबी जरूरी मिलेगी।

विज्ञापन


असफलताओं से घबराएं नहीं, ईमानदारी से करें मेहनत
प्रशांत ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा नहीं एक कठिन साधना है। असफल होने पर भी डटे रहना है। हार नहीं मानना है। इसी मूल मंत्र ने चौथे प्रयास में मुझे सफलता दिलवाई। पहले दो प्रयासों में प्रीलिम्स भी नहीं निकला और तीसरे में इंटरव्यू के बाद भी चयनित नहीं हुआ। चौथे प्रयास में उतनी ही ऊर्जा से प्रतिदिन आठ घंटे मेहनत की और सफलता का आकाश छू लिया।
विज्ञापन


प्रशांत की स्कूली शिक्षा सीएमएस अलीगंज शाखा से हुई और स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। प्रशांत के पिता सुशील सिंह सरकारी सेवा में हैं और मां कनकलता गृहणी हैं। वह जौनपुर जिले के खलीलपुर गांव के मूल निवासी हैं। घर में एक छोटी और एक बड़ी बहन है। वह भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही हैं। प्रशांत ने कहा कि मैं आईएएस बनने का ख्वाब बुन रहे युवाओं से कहूंगा कि मेहनत ईमानदारी से करें, वही सफलता दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने टॉप टेन में बनाई जगह
यूपीएससी के परिणाम में प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर रहीं। वहीं, हरियाणा की हर्षिता शाह ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर वेल्लूर के अर्चित पराग डांगरे रहे। वहीं, चौथे स्थान पर गुजरात के चिराग शाह, पांचवें स्थान पर दिल्ली के आकाश गर्ग, छठे स्थान पर सहारनपुर की कोमल पुनिया, सातवें स्थान पर मध्य प्रदेश की आयुषी बंसल, आठवें स्थान पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के राज कृष्ण झा, नौवें स्थान पर हरियाणा के आदित्य विक्रम सिंह और दसवें स्थान पर कन्नौज के मयंक त्रिपाठी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed