{"_id":"6852b4bcfe1af0142a087592","slug":"music-education-started-bharatendu-natya-academy-now-along-theatre-they-learn-nuances-of-music-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भारतेंदु नाट्य अकादमी में संगीत की शिक्षा शुरू, अब रंगमंच के साथ-साथ सीखेंगे संगीत की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भारतेंदु नाट्य अकादमी में संगीत की शिक्षा शुरू, अब रंगमंच के साथ-साथ सीखेंगे संगीत की बारीकियां
Wed, 18 Jun 2025 06:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:24 PM IST
सार
भारतेंदु नाट्य अकादमी में अब विद्यार्थी रंगमंच के साथ संगीत की बारीकियां भी सीखेंगे। यहां वाद्ययंत्रों के साथ प्रशिक्षक की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतेंदु नाट्य अकादमी में विद्यार्थी रंगमंच के साथ अब संगीत की बारीकियां भी सीखेंगे। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर लैब की भी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
बीएनए की स्थापना 1975 में की गई थी। यहां नाट्य कला से संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए देश के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं आते हैं। नाटक के मंचन में संगीत अहम पक्ष होता है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि 50 वर्षों में यहां संगीत की कोई स्थायी आधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर लैब की भी की जाएगी ।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर में चोरी, बदमाश नकदी और डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि संगीत रंगमंच का अहम हिस्सा है। इसे ध्यान में रखते हुए अकादमी परिसर में ही संगीत कक्ष की स्थापना की जाएगी। कथ निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, जिसे साउंडप्रूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगीत कक्ष में परंपरागत के साथ आधुनिक वाद्ययंत्रों का भी संयोजन होगा, जिससे विद्यार्थियों को रंगमंच से संबंधित संगीत तैयार करने में आसानी होगी। प्रशिक्षक के रूप में संगीत विशेषज्ञ की तैनाती भी की जाएगी।
डॉ. रतिशंकर ने बताया कि अब नाटकों का मंचन हाईटेक होता जा रहा है। हमारे यहां परास्नातक करने वाले विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर अकादमी में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की भी स्थापना की जाएगी। यहां पर छात्र एनिमेशन, डिजाइनिंग और लाइटिंग के संबंध में जानकारी हासिल कर मंच के प्रस्तुतिकरण को बेहतर कर सकेंगे।