{"_id":"613bc0258ebc3e35fb332f24","slug":"murder-of-women-in-kakori-lucknow-news-lko5949935175","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोरी में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति हिरासत में
विज्ञापन
काकोरी में महिला की गला घोंटकर हत्या। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के शाहपुर भ्रमरौली गांव में सुशीला देवी (25) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर की छत पर पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पति मोहित कुमार को हिरासत में ले लिया है।
सुशीला के भाई का आरोप है कि काकोरी पुलिस ने चार दिन पहले दी गई दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके कारण उसकी बहन की हत्या हो गई।
मलिहाबाद के रामशंकर की बहन सुशीला की शादी चार महीने पहले काकोरी के शाहपुर भ्रमरौली गांव निवासी मोहित कुमार से हुई थी।
रामशंकर के मुताबिक, शुक्रवार को गांव वालों ने सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या हो गई। जब वह घर पहुंचा तो शव छत पर पड़ा था।
आरोप है कि ससुराल वालों ने चोट पर बांधने वाली गर्म पट्टी से गला घोंट दिया। गले पर कसे के निशान मिले हैं। वहीं, सुुशीला के ससुरालवो सही से बात नहीं कर रहे थे। न ही उन्होंने इसकी जानकारी दी थी।
छह दिन पहले की थी थाने में शिकायत
रामशंकर का आरोप है कि छह दिन पहले चार सितंबर को मोहित ने सुशीला को बुरी तरह से पीटा था। इसकी जानकारी होने पर थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके कारण मोहित के परिवारीजनों का मनोबल बढ़ गया। सुशीला के पति मोहित, ससुर छोटेलाल, देवर गुलशन, ननद किरन व पड़ोसी इंद्रजीत ने उसकी बहन की हत्या की है।
विज्ञापन
थाने पर नहीं की गई थी शिकायत
प्रभारी निरीक्षक काकोरी बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी। थाने पर शिकायत की जांच भी कराई गई है। चौकी पुलिस से इस तरह की शिकायत मिलने की जानकारी हासिल की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, भाई की तहरीर मिली है।