{"_id":"5b7bad4742c792463c04fc94","slug":"murder-of-inspector-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नलकूप पर सो रहे दरोगा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नलकूप पर सो रहे दरोगा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
दरोगा की हत्या पर बिलखते परिवारीजन और धर्मेंद्र कुमार गौतम का पहचान पत्र (इनसेट)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात नलकूप पर सो रहे दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वह अमेठी में वायरलेस विभाग में तैनात थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह दरोगा के परिवारजनों संग मिलकर लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है।
हरचंदपुर के मझिगंवा के रहने वाले दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने घर के नौकर गुरु के साथ सोमवार रात गंगागंज के पास नलकूप पर सो रहे थे। गुरु ने बताया कि देर रात अचानक कुछ बदमाश कुल्हाड़ी समेत अन्य हथियार लेकर वहां आ धमके और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद गुरु को नलकूप की कोठरी में बंद कर दिया और फिर दरोगा पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला।
मंगलवार सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने दरोगा का शव देखा तो सनसनी फैल गई। तत्काल परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कोठरी से गुरु को बाहर निकाला गया तो उसने पूरी घटना सुनाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस के काफी समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मालूम हो कि दरोगा का एक भाई वीरेंद्र गौतम बछरावां में भाजपा नेता है।