{"_id":"5ef45e340a6f0f5c84410629","slug":"murder-of-a-man-in-madiyaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियांव में दोस्तों ने की युवक की हत्या, अर्धनिर्मित मकान में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मड़ियांव में दोस्तों ने की युवक की हत्या, अर्धनिर्मित मकान में मिला शव
Thu, 25 Jun 2020 01:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव के अजीज नगर निवासी विनय शर्मा (32) की उसके दोस्तों ने ही हत्या कर दी। शव पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अर्धनिर्मित मकान में छोड़कर फरार हो गए। बुधवार सुबह परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर रात 11 बजे पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, अजीज नगर निवासी विनय शर्मा पानी के प्लांट में काम करता था। मंगलवार शाम वह अपने घर से एक मकान की खरीद-फरोख्त की बात करने के लिए निकला था। साथ में उसका एक दोस्त भी था। देर रात विनय शर्मा ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वह रात में घर नहीं आएगा, सुबह आएगा।
परिजन सुबह काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन वह वापस नहीं आया। करीब 11 बजे मड़ियांव थाने में पहुंचकर परिजनों ने विनय शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कराई। एडीसीपी के मुताबिक, विनय का शव देर रात 11 बजे पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अर्ध निर्मित मकान में मिला।
विज्ञापन
शव मिलने से कुछ देर पहले विनय का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विनय की हत्या संभवत: पैसों के लिए की गई है। वह घर से कुछ रुपये भी साथ लेकर निकला था। देर रात पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।