फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder convict absconding after getting bail arrested Jharkhand after 17 years

HC से मिली जमानत SC ने की खारिज: जमानत मिलने के बाद से फरार हत्या का दोषी 17 साल बाद झारखंड से गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 01:24 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई
पीटीआई Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 01:24 AM IST
सार

हत्या के एक मामले के दोषी के जमानत पर छूटने और लापता हो जाने के लगभग 17 वर्षों बाद एसटीएफ ने उसे झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Murder convict absconding after getting bail arrested Jharkhand after 17 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हत्या के एक मामले के दोषी के जमानत पर छूटने और लापता हो जाने के लगभग 17 वर्षों बाद एसटीएफ ने उसे झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त का नाम वेद प्रकाश पाण्डेय पुत्र श्रीप्रकाश पाण्डेय, निवासी पुरमोती, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ है। 

विज्ञापन


अपराधी वेद प्रकाश पाण्डेय आम्रपाली होटल, निकट पुराना बस स्टैण्ड हजारीबाग, झारखण्ड में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। इस सूचना पर एसटीएफ टीम आम्रपाली होटल के कमरा नं0 207 से वेद प्रकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। वेद प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष-2001 में अपने पट्टीदार उमाशंकर पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दिया था। मामले में जनपद न्यायालय मऊ से वेद प्रकाश पाण्डेय को आजीवन कारावास की सजा मिली। 

विज्ञापन

 


इलाहाबद उच्च न्यायालय से वेद प्रकाश पाण्डेय को जमानत मिल गई। इसके बाद उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली से वेद प्रकाश पाण्डेय की जमानत खारिज हो गई। तभी से आरोपी न्यायालय में समर्पण करने के बजाय पहचान छुपाकर रह रहा है। फरारी के दौरान दिल्ली, गोवा, मुम्बई, कोलकाता, पूना, धनबाद, हजारीबाग आदि जगहों पर छुपकर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed