{"_id":"65a1b4ff76937bb083004224","slug":"murder-case-after-property-dealers-body-was-found-lucknow-news-c-13-lko1027-569002-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने के मामले में हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने के मामले में हत्या का केस
Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर प्रभात कुमार की मौत के मामले में पिता ने बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। बुधवार को प्रभात का शव रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला था।
सरोजनीनगर की हाईडिल कॉलोनी में रहने वाले प्रभात कुमार (32) प्रॉपर्टी डीलर थे। मंगलवार को उनका जन्मदिन था। प्रभात परिजनों से दोस्त लक्ष्मण के साथ जन्मदिन मनाने की बात कहकर रात आठ बजे निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। प्रभात के पिता राज नारायण ने रात 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन किया तो कॉल किसी अनजान व्यक्ति ने रिसीव की। उसने बताया कि वह पेशे से चालक है और ये मोबाइल उसे पड़ा मिला है। उसने राज नारायण को मौके पर आकर मोबाइल फोन ले जाने को कहा। मगर राज नारायण ने देर रात को घर से निकलने में असमर्थता जताई। इस पर अजनबी व्यक्ति ने अमौसी पुलिस चौकी पर प्रभात का मोबाइल देने की बात कही।
बुधवार सुबह अमौसी स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में प्रभात का शव मिला था। परिजनों ने उस वक्त भी हत्या का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को प्रभात के पिता ने सरोजनीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि प्रभात की मौत एक्सीडेंटल चोट लगने से हुई है। सीसीटीवी फुटेज में भी प्रभात अकेला नजर आया है। अब परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।