फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation team returned after failing to secure police force.

Lucknow News: पुलिस बल नहीं मिला, नगर निगम की टीम लौटी

Mon, 12 Oct 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team returned after failing to secure police force.
नगर निगम।
लखनऊ। कचहरी के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को रविवार को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के इंतजार में टीम को पांच घंटे तक कलेक्ट्रेट के पास खड़े रहना पड़ा। पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं मिलने के कारण नगर निगम प्रशासन को कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

कचहरी और उसके आसपास वकीलों के अवैध चैंबरों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए थे। इसके अनुपालन में नगर निगम प्रशासन ने रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की तैयारी की थी। दस्ता, जेसीबी और प्रवर्तन दल के जवान तय समय पर कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे।
विज्ञापन

हालांकि, अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की जरूरत थी, मगर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई टालने का फैसला किया। जोन-एक के जोनल अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि दोपहर बाद नगर निगम की टीम वाहनों और जेसीबी के साथ बिना कार्रवाई किए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed