फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal corporation proposals hold due executive house issues parking rules and property disputes are also

नगर निगम: कार्यकारिणी और सदन के चक्कर में फंसी शहर की सड़कों की मरम्मत, महत्वपूर्ण रिपोर्ट भी अटकी

Thu, 03 Jul 2025 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jul 2025 03:19 PM IST
सार

नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव न होने से कई जरूरी काम रुक गए हैं। शहर की सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव तो रुका ही हुआ है साथ ही पार्किंग नियमावली और किराये की संपत्तियों की रिपोर्ट भी अटकी है।

विज्ञापन
Municipal corporation proposals  hold due  executive house issues parking rules and property disputes are also
नगर निगम कार्यालय।

विस्तार

नगर निगम सदन और कार्यकारिणी के चक्कर में नगर निगम के कई जरूरी काम फंस गए हैं। टूटी सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क भी रुक गया है। पैचवर्क पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास होना है, लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव न होने से यह रुका है।

विज्ञापन


एक जून को 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य सेवानिवृत्त हुए थे, मगर इनकी जगह एक महीने से नए सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया है। कार्यकारिणी अधूरी होने से सामान्य सदन की बैठक भी नहीं बुलाई जा सकती। इसी वजह से करीब दो महीने पहले शासन से जारी नई पार्किंग नियमावली भी नगर निगम लागू नहीं कर पा रहा है। इसे लागू करने के लिए सदन से उसे पास कराना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह किराये पर उठी संपत्तियों के विवाद को दूर करने के लिए समिति की रिपोर्ट लागू होनी है, जिसमें संपत्तियों का नामांतरण मौजूदा कब्जेदार के नाम किया जाना है। इसके लिए समिति अलग-अलग शुल्क भी तय कर चुकी है, जिसे नगर निगम सदन और कार्यकारिणी की मोहर लगने के बाद लागू किया जाना है। ऐसे में यह भी काम फंसा हुआ है।

ये भी पढ़े- UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी

एक सप्ताह के अंदर होगा सदन

महापौर सुषमा खर्कवाल के अनुसार नगर निगम सदन एक सप्ताह के अंदर होगी। विकास का कोई काम रुकेगा नहीं। वार्ड विकास निधि जारी की जा चुकी है, जिससे हर वार्ड में 50-50 लाख के काम कराए जा सकते हैं। पैचवर्क भी जहां जरूरी हैं, कराए जाएंगे। बजट की समस्या नहीं आएगी। बारिश का मौसम है ऐसे में सदन में इंजीनियर और जोनल अभियंताओं- जोनल अधिकारियों को नहीं बुलाया जाएगा, वह फील्ड में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed