फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muncipal corporation will get gis mapping of its properties

नगर निगम : फर्जीवाड़ा रोकने को संपत्तियों की होगी जीआईएस मैपिंग

Thu, 14 Oct 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Muncipal corporation will get gis  mapping of its properties
नगर निगम अपनी संपति्तयों की कराएगा जीआईएस टैगिंग। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
नगर निगम प्रशासन 212 गांवों में स्थित अपनी संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग कराएगा। इसके बाद जहां संपत्तियों की पूरी रिपोर्ट एक क्लिक पर होगी
विज्ञापन

वहीं, संपत्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों-अफसरों की मिलीभगत से होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लग सकेगी।
इस काम के लिए एजेंसी चयन को नगर निगम की ओर से टेंडर भी जारी किया जा रहा है। ऐसे में एक महीने के अंदर यह काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने भी आदेश कर दिया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि जीआईएस सर्वे के पहले चरण में सीमा विस्तार के बाद आए 88 गांव लिए जाएंगे। इसके बाद पहले के 124 गांव लिए जाएंगे।
सर्वे के जरिये संपत्तियों की जियो टैगिंग कर गूगल अर्थ से लिंक किया जाएगा। सभी संपत्तियों के डिजिटल नक्शे बनेंगे और डिजिटल रिकॉर्ड रजिस्टर बनेगा।
कितनी जमीन अतिक्रमण में फंसी और कितनी मुक्त है यह भी डिटिजल मैप पर रहेगा। बताया कि जीआईएस सर्वे से संपत्तियों का रखरखाव सही हो सकेगा।
भविष्य में यदि सीमा विस्तार होता है तो आने वाले गांवों की मैपिंग आसान होगी। जरूरत पर डेटा में संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed