{"_id":"5f37986c7f80da7b1c55b12c","slug":"mulayam-singh-yadav-health-condition-improved","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की हालत में सुधार, घर जाने की इच्छा जताई पर अभी अस्पताल में ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की हालत में सुधार, घर जाने की इच्छा जताई पर अभी अस्पताल में ही रहेंगे
Sat, 15 Aug 2020 01:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को उन्होंने भरपूर भोजन लिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों से बातचीत की और घर जाने की बात कही। वह करीब नौ दिन से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें किडनी में संक्रमण हो गया था।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह से ठीक हैं। वह घर जाना चाहते हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर अभी रोका गया है।
शनिवार को उनकी जांच कराई जाएगी। सभी रिपोर्ट ठीक रहीं तो सोमवार को डिस्चार्ज किया जाएगा।