अटकलें लगाना बंद करें, पार्टी व परिवार एक : मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोग अटकलें लगाना बंद करें, पार्टी व परिवार एक है और एक रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
सपा मुख्यालय में लगातार दूसरे दिन पहुंचे मुलायम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई सुझाव हो तो नेता के मुंह पर बोलना चाहिए। किसी दूसरे नेता से चुगली नहीं करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की बात सुनकर हमलोग भी कई चीजों में सुधार करते थे।
उन्होंने परिवार में मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि अभी हमारे परिवार में पांच भाई हैं। सभी के परिवार अलग-अलग रहते हैं लेकिन खेती एक साथ होती है। आप लोग भी अपने परिवार में एकता के साथ रहें।
झाऊ लाल के निधन पर दुख जताया
मुलायम ने शिकोहाबाद के पूर्व विधायक झाऊ लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झाऊलाल कर्मठ एवं ईमानदार विधायक रहे। उन्होंने हर वर्ग के पीड़ित लोगों की मदद की। मुलायम की मौजूदगी में सपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर झाऊ लाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पूर्व सांसद आलोक तिवारी, एमएलसी अरविंद कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।