{"_id":"586f5a6b4f1c1ba70915b743","slug":"mulayam-singh-addresses-press-conference-after-meeting-with-amar-singh-and-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा, आजम के पहुंचते ही कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा, आजम के पहुंचते ही कैंसिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा और यादव परिवार में बैठकों के दौर के बाद मुलायम सिंह ने प्रेसवार्ता का ऐलान किया तब तक आजम खां पहुंच गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल की गई। बता दें कि मुलायम सिंह कल ही दिल्ली से लौटे हैं। उनके साथ अमर सिंह भी लखनऊ आए हैं। सुबह शिवपाल अखिलेश से मिलने मुख्यमंत्री आवास गए थे। ये मुलाकात सिर्फ 20 मिनट चली जिसके बाद वह लौट आए।
इसी बीच अमर सिंह ने मुलायम सिंह से मुलाकात की। अमर और मुलायम की मुलाकात के बाद अमर सिंह के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई। इसके बाद अमर सिंह की फिर से मुलायम से मुलाकात की खबरें आने लगी। इसी बीच रामगोपाल यादव ने दिल्ली से बयान दिया कि वह चुनाव आयोग से तीन बजे मुलाकात करेंगे और हलफनामा सौंपेगे।
वहीं मुलायम के आवास पर फिर से हाईलेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमर सिंह, शिवपाल,, बेनीप्रसाद सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। इस मीटिंग के बाद शिवपाल और अमर सिंह मुलायम आवास से निकल गए। इसके बाद सूचना आई कि 4 बजे मुलायम सिंह अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा था कि इस दौरान वह कोई कड़ा फैसला सुना सकते हैं लेकिन तब तक आजम खां वहां पहुंचे और प्रेसवार्ता रद्द होने की सूचना आ गई।