फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mtech topper will seek admission in IET

आईईटी में एमटेक की फर्स्ट रैंकर लेगी प्रवेश, हुवा सीट एलॉटमेंट

Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mtech topper will seek admission in IET
एसईई एमटेक की टॉपर लेगी आईईटी में प्रवेश
विज्ञापन

पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद हुआ सीट एलॉटमेंट, 12 को फिजिकल रिपोर्टिंग, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
प्रदेश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) का क्रेज अभी भी बरकरार है। यहां प्रवेश के लिए टॉप रैंकर स्टूडेंट्स आते हैं। संस्थान में इस समय सत्र 2020-21 के एमटेक एडमिशन चल रहे हैं, जिसमें न सिर्फ एसईई की एमटेक टॉपर छात्रा ने आवेदन कर अपनी सीट सुरक्षित कराई है बल्कि काफी सीटें गेट क्वालीफाई स्टूडेंट्स को एलॉट हुई हैं।
संस्थान में एमटेक की ईडब्ल्यूएस मिलाकर कुल 111 सीटें हैं, जिन पर प्रवेश के लिए पिछले दिनों ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 109 स्टूडेंट्स को आवेदन के बाद सीट एलॉटमेंट हुआ है। इनमें एसईई एमटेक की टॉपर शालू मिश्रा, 05वें स्थान वाले मोहम्मद जुनुरैन, 06वें स्थान वाले श्रीजाता आचार्य, 07वें स्थान वाले सागर यादव भी शामिल हैं। इसके साथ ही 57 गेट क्वालीफाई स्टूडेंट्स की भी पहले चरण में सीट एलॉटमेंट हुआ है। अब 12 अक्तूबर को सीट एलॉटमेंट वाले छात्रों को सुबह 11 बजे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन व सीट कंफर्मेशन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस के प्रवेश के लिए संबंधित विद्यार्थियों को 01 अप्रैल के बाद जारी सर्टिफिकेट देना होगा। विद्यार्थियों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए अन्य सभी दस्तावेजों के साथ 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी देना होगा। अन्यथा की स्थिति में उस सीटों को खाली मानकर दूसरे राउंड की काउंसलिंग में उसे शामिल कर दिया जाएगा। फिलहाल एक एससी व एक एसटी की सीट खाली है, जिसके लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का आयोजन होगा। अगर पहले चरण के बाद कोई सीट खाली होती है तो उसे भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed