{"_id":"6accba8a92eee8dfb20a10df","slug":"cleaning-by-students-in-lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1962742-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
लखनऊ विवि में विद्यार्थियों ने की कैंपस की सफाई।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने विधि संकाय भवन, उद्यान, पार्किंग क्षेत्र और मुख्य संपर्क मार्गों की सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक कचरा, रैपर और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर उनका सुरक्षित निस्तारण किया गया।
विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आरके वर्मा के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर राय की देखरेख में आयोजित अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने उद्यान से खरपतवार और पॉलीथीन हटाकर पौधों की क्यारियों को व्यवस्थित किया। साथ ही पार्किंग और मुख्य मार्गों की सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने, कपड़े के थैले अपनाने और डिस्पोजेबल वस्तुओं से बचने की अपील की गई। प्रो. आरके वर्मा ने कहा कि स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाना और पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाना राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. चंद्रशेखर राय ने कहा कि प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग कर ही परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।