फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MR accused of sending obscene photos and videos to a female doctor.

Lucknow News: एमआर पर महिला डॉक्टर को अश्लील फोटो-वीडियो भेजने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
MR accused of sending obscene photos and videos to a female doctor.
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने टॉरेंट फार्मास्यूटिकल के एमआर आनंद प्रताप सिंह पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के जरिये पीड़िता ने बताया कि वर्तमान में वह नीट पीजी की तैयारी कर रही हैं। इस बीच पेशे के चलते उनका परिचय एमआर आनंद से हुआ। आरोप है कि 27 अगस्त की रात करीब 11:24 बजे आरोपी उनसे व्हाट्सएप पर पेशे से संबंधित बातचीत के दौरान उन्हें अश्लील फोटो-वीडियो और मेसेज भेज दिए। आरोप है कि इस आरोपी की इस हरकत के कारण वह तनाव में आ गईं। इससे उनकी परीक्षा की तैयारी पर भी असर पड़ा। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय कर रहे हैं। पीड़िता से आरोपी के भेजे गए अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य मांगे गए हैं। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed