फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist dies after collision with a pickup truck

Lucknow News: डाला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after collision with a pickup truck
डाला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शनिवार रात डाले की टक्कर से बाइक सवार आशू रावत (22) की मौत हो गई। मृतक के पिता शिवकरन की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक, पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम निवासी आशू बिजली वायरिंग का काम करता था। शिवकरन के मुताबिक, बेटा आशू शनिवार रात करीब 10 बजे काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रिंग रोड (किसान पथ) पर अलीनगर खुर्द के पास तेज रफ्तार बैटरी डाले की टक्कर से आशू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डाला छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब तीन बजे परिजन आशू का शव लेकर एंबुलेंस से घर पहुंचे। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को एंबुलेंस से उतारने से मना कर दिया। सूचना मिलते ही बिजनौर, सरोजनीनगर और पीजीआई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद शव को एंबुलेंस से उतारा गया। मृतक के परिवार में मां संगीता, छोटा भाई आयुष और बहन अनामिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed