फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 03 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
श्रावस्ती। सिरसिया तुलसीपुर मार्ग पर रविवार देर रात डगमरा नाले के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक में फंसकर बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर निवासी वीरेंद्र कुमार सरोज (30) रविवार को बलरामपुर के तुलसीपुर बरात में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा नाला पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र मार्ग पर गिर गए और उन्हें रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया। इस दौरान बाइक ट्रक में ही फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतक के पिता त्रिवेणी प्रसाद सरोज की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पिकअप से टकराई बाइक, दो घायल

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के उत्तमापुर निवासी मनीष (14) सोमवार को बाइक से चौगोई चौराहे जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव निवासी लवकुश (15) भी थे। चौगोई चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इसमें बाइक सवार मनीष व लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसों में दो युवक घायल

कटरा (श्रावस्ती)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी गोली सिंह (40) रविवार शाम बाइक से कटरा बाजार गए थे। वहां से देर रात वापस घर लौटते समय श्रावस्ती एयरपोर्ट के पास किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इससे गोली मार्ग पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोड़री निवासी कोदर (30) बाइक से सोमवार को भिनगा आ रहे थे। गांव के पास उनकी बाइक कुत्ते से टकरा गई। इससे वह मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed