फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother hacked to death with an axe after being seen with her lover

Lucknow News: प्रेमी के साथ देख मां को कुल्हाड़ी से मार डाला

Thu, 25 Jun 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mother hacked to death with an axe after being seen with her lover
उषा देवी की फाइल फोटो।
लखनऊ। बीबीडी के अनौरा खुर्द में मंगलवार तड़के मां उषा देवी (42) को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटा संदीप आगबबूला हो गया। आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर लिया। हमले में उषा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बुधवार को उषा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मूलरूप से बिहार के सिवान निवासी उषा देवी अनौरा खुर्द में प्रवेश कुमार के मकान में बेटे सोनू के साथ रहती थीं। उनकी बेटी खुशबू की शादी बाराबंकी में हुई है। उषा पास में ही हॉस्टल में खाना बनाती थीं। करीब 15 वर्ष पहले उषा के पति मुद्रिका शाह की एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। उषा का बड़ा बेटा संदीप अहमदाबाद में रहकर प्लंबरिंग का काम करता है।
विज्ञापन

उषा के दामाद जैसेराम ने बताया कि हॉस्टल में गोंडा निवासी महेंद्र प्रताप भी सास के साथ काम करता है। इसी दौरान उसका सास के घर में आना-जाना शुरू हो गया था। दोनों में प्रेम प्रसंग था। जैसेराम के मुताबिक 12 दिन पहले उषा और महेंद्र का सोनू से विवाद हो गया था। दोनों ने सोनू की पिटाई कर दी थी। नाराज होकर सोनू अपनी बहन खुशबू के पास बाराबंकी चला गया था। जानकारी होने पर संदीप ने खुशबू से फोन पर बात की थी। खुशबू ने संदीप को मां और महेंद्र के करीबी संबंधों के बारे में बताया। इस पर संदीप अहमदाबाद से मंगलवार तड़के करीब तीन बजे घर पहुंचा। कमरे में जाने पर उषा प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। यह देखकर संदीप आगबबूला हो गया। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। झगड़े के बाद महेंद्र और उषा छत पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच संदीप कुल्हाड़ी लेकर छत पर पहुंचा और दोनों पर वार किया। उषा ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। शोरगुल सुनकर पड़ोसी किरायेदार शिव बालक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उषा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह उषा की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में किरायेदार शिव बालक की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed