फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than nine thousand crore will be invested in dairy sector in Uttar Pradesh.

यूपी: बड़े पैमाने पर रोजगार देगा डेयरी सेक्टर, नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर

Sat, 02 Mar 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Mar 2024 12:42 AM IST
सार

यूपी में डेयरी सेक्टर में करीब 9000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे हजारों की संख्या में रोजगार पैदा होंगे। बनासकांठा डीसीएमपीयू लि. अब पहले चरण में रोजाना 10 लाख लीटर दूध की हैंडलिंग क्षमता के साथ एक डेयरी इकाई स्थापित करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
More than nine thousand crore will be invested in dairy sector in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दुग्ध उत्पादन के मामले में यूपी देश में नंबर वन है। प्रदेश में श्वेत क्रांति लाने के प्रयासों का ही नतीजा है कि इस सेक्टर ने न सिर्फ 9000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलने जा रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में वाराणसी में बनास काशी संकुल का शुभारंभ किया है। इससे पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

विज्ञापन


दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि बनासकांठा डीसीएमपीयू लि. अब पहले चरण में रोजाना 10 लाख लीटर दूध की हैंडलिंग क्षमता के साथ एक डेयरी इकाई स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसे दूसरे चरण में रोजाना 15 लाख लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने बागपत में 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे 4000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसी तरह सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. अभी यूपी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रहा है। वहीं, प्रदेश में अपनी यूनिटों को विस्तार देने के क्रम में कंपनी ने बाराबंकी में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त स्मार्ट ग्रिड गोंडा में 1100 करोड़ रुपये की लागत से यूनिट लगाने जा रही है। रिंकू डेयरी बरेली में 490 करोड़ और शाहजहांपुर में 300 करोड़ से उद्यम स्थापित कर रहा है। बरेली डेयरीज बरेली में 300 करोड़, मित्र सेवा इंश्योरेंस एंड फिनटेक 300 करोड़, गोपाल जी डेयरी हापुड़ में 252 करोड़, क्रीमी फूड्स बुलंदशहर में 250 करोड़, प्रधान मिल्क चिलिंग प्लांट मेरठ में 250 करोड़ और डेयरी क्राफ्ट बरेली में 212 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बड़े प्रोजेक्ट्स भी देंगे रोजगार
इंडिया डेयरी, मेरठ, 200 करोड़ रुपये, 150 रोजगार
गोपाल जी डेयरी, बुलंदशहर, 172 करोड़ रुपये, 100 रोजगार
आनंदा डेयरी, हापुड़, 150 करोड़ रुपये, 300 रोजगार
आरएम डेयरी, अलीगढ़, 150 करोड़ रुपये, 200 रोजगार
मुरलीधर दुग्ध ग्राम उद्योग संस्थान, प्रयागराज, 150 करोड़ रुपये, 120 रोजगार
माया मिल्क फूड, इटावा, 150 करोड़ रुपये, 100 रोजगार
टेस्टी डेयरी, कानपुर देहात, 110 करोड़ रुपये, 200 रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed