फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 80 forest offenders arrested in uttar pradesh

वन विभाग:अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापा, 80 से ज्यादा गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Feb 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
more than 80 forest offenders arrested in uttar pradesh
डेमो
वन विभाग ने शनिवार की रात और रविवार सुबह तक ताबड़तोड़ छापा मारकर 80 से अधिक वन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बिना रिकॉर्ड के लकड़ी रखने वाली आरा मशीनों पर भी छापा मारा गया। ऑपरेशन क्रैक ट्री एंड वाइल्ड लाइफ क्राइम के तहत चले इस अभियान में विभाग के 5 हजार अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसे वन विभाग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। विभागाध्यक्ष पवन कुमार ने एक खास रणनीति के तहत शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक इस अभियान को चलवाया। इसमें डॉग स्क्वायड और टाइगर फोर्स के जवानों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान भारी संख्या में तोते, खरगोश और लकड़ी बरामद की गई। पवन कुमार ने खुद भी लखनऊ से बाराबंकी, फैजाबाद, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर और गोरखपुर के फरेंदा व कैपियरगंज वन क्षेत्रों में सघन गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में अवैध वन उत्पादों को ले जा रहे 44 ट्रक, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो पिकअप और 10 साइकिलें जब्त की गईं। अनधिकृत तौर पर लकड़ी रखने पर 5 आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आठ आढ़ और निजी परिसर में अनधिकृत तौर पर लकड़ी के लट्ठे मिलने पर 8 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। रामपुर और फिरोजबाद में करीब 90 प्लम हेडेड और रोज रिंग्ड, पैरा कीट्स जब्त किए गए।

इन जिलों से वन अपराधों में लिप्त अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

शाहजहांपुर, रामपुर, इलाहाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बाराबंकी, गोरखपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, कौशाम्बी, सौहागीबरवा, देवरिया, जालौन, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, कुशीनगर, कासगंज, झांसी, हाथरस, लखनऊ और आजमगढ़ समेत तमाम जिलों में वन अपराधों में लिप्त 80 से ज्यादा अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

इस कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने 12 घंटे के भीतर करीब एक लाख किलोमीटर की दूरी वाहनों से और पैदल तय की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed