फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 100 percent of vaccinated districts of health workers will be screened

स्वास्थ्यकर्मियों के 100 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण वाले जिलों की होगी जांच

Tue, 20 Apr 2021 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Apr 2021 10:54 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आदेश दिए हैं कि स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के डाटा को फिर से चेक किया जाए।

विज्ञापन
More than 100 percent of vaccinated districts of health workers will be screened
- फोटो : PTI

विस्तार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आदेश दिए हैं कि स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के डाटा को फिर से चेक किया जाए। इस बात का परीक्षण किया जाए कि कुछ जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण का आंकड़ा किस आधार पर दिखाया जा रहा है। 

विज्ञापन


एसीएस स्वास्थ्य मंगलवार को टीकाकरण कार्यक्रम की स्टेट टास्क फोर्स की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुत से स्वास्थ्यकर्मियों ने 45 साल के ऊपर के लोगों के सत्रों में टीकाकरण करवा लिया है। ऐसे में इसका विश्लेषण करवा लिया जाए और आंकड़ों को स्वास्थ्य कर्मचारियों के मूल डाटा में शामिल किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए पूरे परिवार का टीकाकरण एक साथ करवाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के कामों में तेजी लाई जाए। टीकाकरण में एईएफआई (एडवर्स इवेन्ट फॉलिंग इम्यूनाइजेशन) का रेकॉर्ड वैक्सीनवार रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वैक्सीन के बाद जो भी लोग संक्रमित हुए हैं, उनका विवरण भी तैयार किया जाए। इसमें यह भी रिकॉर्ड रखा जाए कि उनमें संक्रमण का स्तर कितना था। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि वैक्सीन का नुकसान किसी भी कीमत पर न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आइसोलेशन का डाटा डीएम और सीएमओ के पास रहे
एसीएस ने आदेश दिए हैं कि होम आइसोलेशन का डाटा सीएमओ और डीएम को उपलब्ध करवाया जाए ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। जिन जिलों में टीकाकरण की गति धीमी है, वहां अधिकारियों से सीधे बात की जाए और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed