फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon will enter Uttar Pradesh in the next 48 hours, heavy rain on 19th and 20th

Lucknow News: यूपी में अगले 48 घंटे में दाखिल होगा मानसून, 19 व 20 को मूसलाधार बारिश

Tue, 17 Jun 2025 02:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:44 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will enter Uttar Pradesh in the next 48 hours, heavy rain on 19th and 20th

विज्ञापन

- पूर्वी यूपी के 22 जिलों में गरज चमक का ऑरेंज अलर्ट
- पूर्वी- तराई के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसा देने वाली लू और तपिश वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए यूपी में मानसून दाखिल होगा।
इसके साथ ही 19 व 20 जून को प्रदेश में पूरब और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं ।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए दक्षिणी हिस्सों वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत तराई के कुल 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं पूर्वी यूपी के 22 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज आदि में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम अगले दो-तीन दिन में आपस में मर्ज हो जाएंगे। मानसूनी बारिश का यह दौर तराई और पूर्वी यूपी से शुरू होकर दक्षिणी और मध्य यूपी समेत बुंदेलखंड आदि को अपने असर में लेते हुए अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है।



- इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।

- यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed