फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon returns to Uttar Pradesh with heavy rains in the south-eastern part

Lucknow News: दक्षिणी पूर्वी हिस्से में झमाझम बारिश के साथ यूपी में मानसून की हुई वापसी

Fri, 25 Jul 2025 07:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Monsoon returns to Uttar Pradesh with heavy rains in the south-eastern part
- दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन

लखनऊ।  बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को विकसित हुए कम दबाव क्षेत्र के असर से यूपी में मानसून की वापसी देखने को मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी जिलों  सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जाैनपुर, गाजीपुर, बलिया आदि में अच्छी बारिश  हु ई । बारिश के दाैरान इन इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं।
माैसम विभाग की ओर से शनिवार को दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। बारिश का यह  दाैर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन- चार दिनों तक जारी रहने वाला है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव के असर से अगले दो-तीन दिन प्रदेश के दक्षिणी- पूर्वी  हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-  यहां है भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।

- गरज चमक के साथ/वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed