{"_id":"657eec47188c2be8060b43d3","slug":"molestation-with-112-emploee-in-lucknow-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ऑफिस जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही यूपी 112 की कर्मचारी से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ऑफिस जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही यूपी 112 की कर्मचारी से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार
Sun, 17 Dec 2023 06:10 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:10 PM IST
सार
ऑफिस जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही यूपी 112 की कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती को अकेला देख शोहदे ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन शोहदों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाली युवती यूपी 112 में टेली कॉलर है। 14 दिसंबर को नाइट ड्यूटी पर दफ्तर जाने के लिए वह अपने पिकअप प्वाइंट एवरेडी तिराहे पर खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार एक शोहदा वहां पहुंचा और युवती को अकेली देख बाइक पर बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
युवती ने विरोध किया तो वह अश्लीलता करने लगा। इस बीच उसके दो साथी भी पहुंच गए और उन लोगों ने युवती को धमकाया। पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, गर्मी में बिजली संकट के लिए अभी से बनाएं रणनीति, बकायदारों से करें वसूली
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पंजाब में हुई बंपर पैदावार ने प्रदेश में गिराए नए आलू के दाम, 500 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरा रेट
बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर मोतीझील कॉलोनी निवासी कन्हैयालाल गहलोत, राहुल गहलोत और प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।