फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mobile of guards and outsourcing workers posted will be confiscated To prevent brokerage of patients in KGMU

दलालों से आजिज KGMU: ट्रॉमा सेंटर के गार्ड व आउटसोर्सिंग कर्मियों की दलाली होगी खत्म, इस कदम से पैठ होगी कमजोर

Mon, 23 Dec 2024 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

केजीएमयू प्रशासन दलालों से आजिज है। ट्रॉमा सेंटर के गार्ड व आउटसोर्सिंग कर्मियों की दलाली अब खत्म होगी। इनके मोबाइल जब्त करा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
mobile of guards and outsourcing workers posted will be confiscated To prevent brokerage of patients in KGMU
अस्पताल में दलाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू में मरीजों की दलाली रोकने के लिए सख्ती शुरू की जा रही है। ट्रॉमा सेंटर के गार्ड के साथ ही कैजुअल्टी विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मियों के मोबाइल फोन ड्यूटी के दौरान जमा रहेंगे।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस प्रो. प्रेमराज ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ गार्ड, निजी अस्पतालों के दलाल के संपर्क में हैं। इन्हें ड्यूटी से हटाने के साथ ही अब नए गार्ड को फोन जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। केजीएमयू से पिछले दो माह में कुछ मामलों में मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने सख्ती शुरू की है।

विज्ञापन

टिनशेड वाला ट्राएज एरिया भी खत्म

ट्रॉमा सेंटर भवन के बाहर टिनशेड को ट्राएज एरिया के रूप में विकसित किया गया था। आने वाले मरीजों को पहले यहीं पर रखा जाता था। बेड होने पर उन्हें संबंधित विभाग या फिर अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दलालों की पैठ कमजोर हुई है

ट्राएज एरिया बाहर होने से दलालों की पैठ आसानी से हो जाती थी। मौका पाकर वे मरीज को अच्छे इलाज का झांसा देकर निजी अस्पताल में पहुंचा देते थे। केजीएमयू प्रशासन ने यहां ट्राएज एरिया को समाप्त करके कैजुअल्टी भवन के अंदर ही बना दिया है। इससे दलालों की पैठ थोड़ी कमजोर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed