फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   misuse of mukhyamantri samuhik vivah yojna in lucknow

सरकारी अनुदान के लालच में दोबारा कराए फेरे, शिकायत के बाद सामने आया खेल

Thu, 21 Nov 2019 01:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Nov 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
misuse of mukhyamantri samuhik vivah yojna in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के मलिहाबाद में हिंदू धर्म में शादी जैसे पवित्र बंधन को सात जन्मों के रिश्ते का दर्जा दिया जाता है। मगर कुछ लोग चंद रुपयों के लालच में इस पवित्र बंधन का मखौल उड़ाने से बाज नहीं आ रहे है। दरअसल प्रदेश सरकार गरीब निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है।
विज्ञापन


जिसके तहत तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर सामूहिक शादियों के आयोजन हो रहे हैं। जिमेदारों की अनदेखी के चलते इस महत्वाकांक्षी योजना का दुरुपयोग होना शुरू हो गया है। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोप है शादी के आठ महीने बाद एक जोड़े ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दोबारा फेरे लिए। यह शादी गांव की आशा बहू ने सरकार से मिलने वाले 35 हजार रुपयों में हिस्सेदारी तय कर कराई है। बिरहिमपुर के मजरा रामपुर बस्ती निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष आदित्य सिंह ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई कि गांव की आशा बहू ने रुपयों के लालच में दो शादीशुदा लड़कियों की 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दोबारा फेरे डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहू ने साठगांठ कर कराया विवाह

misuse of mukhyamantri samuhik vivah yojna in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

डीएम अभिषेक प्रकाश को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप है कि गांव के पुतान की बेटी सोनी का विवाह 18 अप्रैल 2019 को उन्नाव में औरास थानाक्षेत्र के कुरसठ निवासी अंकित के साथ हुआ था। इस विवाह समारोह में तमाम रिश्तेदार एवं ग्रामीण शामिल हुए थे।

गांव की आशा बहू ने साठगांठ कर 14 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में इस जोडे़ का दोबारा विवाह कराया। इसी गांव की एक अन्य विवाहिता की शादी भी दोबारा कराई गई। आदित्य सिंह ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाई की मांग उठाई है। बीडीओ संजीव गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed