{"_id":"9cb77452-f0f6-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"ministers-wait-for-portfolios-in-new-cabinet-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रीजी को इंतजार, कब मिलेगा 'उनका' विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रीजी को इंतजार, कब मिलेगा 'उनका' विभाग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों को विभाग का बंटवारा शुक्रवार को भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
मंत्रियों के विभागों को लेकर अभी सरकार और संगठन के बड़े नेता मंथन कर रहे हैं। शनिवार को विभागों का बंटवारा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गुरुवार को अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में शामिल और प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों को अभी भी विभाग का इंतजार है।
शपथ लेने वाले मंत्री शुक्रवार को पूरे दिन विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी होने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे के मसले पर सपा सुप्रीमो से विचार-विमर्श किया लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
शनिवार को विभागों का बंटवारा होने की उम्मीद है।