मंत्री धर्मवीर प्रजापति के निर्देंश: बंदियों को रोजगार प्रशिक्षण दिलाएं अधिकारी, ताकि एक सकें एक अच्छे नागरिक
मंत्री ने कारागार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभागों के माध्यम से कैदियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिलाया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कारागार में बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर देते हुए कारागार एवं होमगार्ड स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जेलों में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाए। बंदियों को बेहतर नागरिक तैयार करने के प्रयास हों। मंडलीय कारागार में निरूद्ध बंदियों से सीधा संवाद करते हुए सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बन्दियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों का स्मरण कर खुद में परिवर्तन ला सकते हैं। कारागार से बाहर निकलने पर एक अच्छे नागरिक के तौर पर समाज में पहचान बना सकते हैं।
इसके लिए उन्हें स्वयं से संवाद करने तथा पूर्व में की गई गलतियों को न दोहराने का संकल्प करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कारागार में रह रहे बंदियों को उद्यमिता से जोड़ने की पहल हो। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाकर स्वावलंबी बनने के लिए भी प्रेरित किया। मंत्री ने कारागार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभागों के माध्यम से कैदियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिलाया जाए। इस दौरान विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मंत्री का आभार जताया। विधायक करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।