फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minimum pay for college teacher

डिग्री कॉलेज शिक्षकों का मानदेय बढ़ा

Wed, 04 Dec 2013 11:51 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
minimum pay for college teacher

प्रदेश सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत मानदेय शिक्षकों को तोहफा दिया है।

विज्ञापन


अब इन शिक्षकों को 21,600 रुपये का न्यूनतम वेतनमान दिया जाएगा।

इस पर महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत 903 शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

अभी तक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में मानदेय शिक्षकों को दो तरह का मानदेय मिलता है।

31 दिसंबर, 2006 से पहले नियुक्त मानदेय शिक्षकों को आठ हजार रुपये व उस पर महंगाई भत्ता दिया जाता है। इसके बाद नियुक्त शिक्षकों को मात्र 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है।


काफी समय से मानदेय शिक्षक मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए सरकार ने मानदेय बढ़ा दिया है।

इन शिक्षकों को 21,600 रुपये पर अनुमन्य महंगाई भत्ता दिया जाएगा। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा नीरज कुमार गुप्ता ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इस नए आदेश से प्रदेश के सभी मानदेय शिक्षकों को एक जैसा मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed