{"_id":"5bcecec5bdec2265a10614e7","slug":"minimum-fare-of-auto-and-tempo-can-increase-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकता है ऑटो और टेंपो का न्यूनतम किराया, यहां पढ़ें पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ सकता है ऑटो और टेंपो का न्यूनतम किराया, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
लखनऊ में ई-रिक्शा की तर्ज पर ऑटो और टेंपो का न्यूनतम किराया 10 रुपये हो सकता है। अब तक यह पांच रुपये था। राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मंगलवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने परिवहन आयुक्त पी. गुरु प्रसाद को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा था।
इसमें सीएनजी के बढ़े रेट और लंबे समय से किराया न बढ़ाने का हवाला देते हुए ऑटो का प्रथम दो किमी का किराया 25 रुपये करने की मांग की गई है। वर्तमान में प्रथम किमी का किराया 6.39 रुपये है। उधर, टेंपो-टैक्सी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राज ने टैंपो का किराया 8 रुपये प्रति किमी करने का प्रस्ताव सौंपा है।
परिवहन विभाग के सूत्र बताते हैं कि ऑटो एवं टेंपो का किराया बढ़ना तो तय है, लेकिन यह एसो. की मांग के अनुरूप नहीं होगा। प्राधिकरण ने बढ़े सीएनजी रेट की समीक्षा कराई, जिसके अनुपात में रेट तय होगा। इससे ऑटो एवं टेंपो का सबसे कम किराया पांच रुपये को खत्म करके 10 रुपये किया जा सकता है। ऑटो- टेंपो का प्रथम किमी किराया 10 रुपये हो सकता है।