{"_id":"68e579103a04a2c6cb0a0e21","slug":"millions-of-jewelry-and-cash-across-from-foreclosed-house-lucknow-news-c-13-knp1050-1417183-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद मकान से लाखों के गहने व नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद मकान से लाखों के गहने व नकदी पार
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र में सोमवार रात बंद मकान से चोरों ने लाखों के गहने, घरेलू सामान और नकदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के सहारे चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
गढ़ी मोहल्ला के बाबू पत्नी स्मृति व दो बच्चों के साथ चंद्रावल स्थित लक्ष्मणखेड़ा में रहते हैं। सात वर्षीय बेटी सोनाक्षी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह परिवार के साथ तीन अक्टूबर को पुराने घर गढ़ी मोहल्ला चले गए और इलाज कराने लगे।
मंगलवार सुबह बाबू ने मोबाइल पर घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उनमें कुछ नहीं दिखा।
संदेह होने पर लक्ष्मणखेड़ा वाले घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला कटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच कर लौट गई।
बाबू के बहनोई मखदूमपुर कैथी निवासी मिहीलाल ने गांववालों के साथ तलाश शुरू की तो सड़क किनारे झाड़ियों के बीच बोरी दिखाई पड़ी, जिसे ढक दिया गया था। यह देख पुलिस को फिर बुलाया गया। पुलिस ने बोरी को निकलवाया तो उसमें दो साउंड बॉक्स, पीतल के दो बटुए, दो बड़ी बैटरी, सौर ऊर्जा का इनवर्टर, ड्रिल मशीन, गैस सिलेंडर, मिक्सी बरामद हुई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सामान अधिक होने से चोर पूरा माल नहीं ले जा सके। पीड़ित का कहना है कि पांच लाख के गहने, 40 हजार रुपये नकद सहित अन्य घरेलू सामान गायब है।