{"_id":"6789feb64ac29396310a1a9b","slug":"milkipur-by-election-after-17-years-son-of-mp-again-in-the-election-field-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्कीपुर उपचुनाव: 17 साल बाद फिर सांसद रहते बेटा चुनाव मैदान में, सपा-भाजपा ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्कीपुर उपचुनाव: 17 साल बाद फिर सांसद रहते बेटा चुनाव मैदान में, सपा-भाजपा ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर
Fri, 17 Jan 2025 02:10 PM IST
ishwar ashish
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:10 PM IST
सार
Milkipur Bypoll 2025: अयोध्या में अभी तक सिर्फ सेन परिवार को ही सौभाग्य मिला है। इसके पहले पिता के सांसद रहते एक ही दल से 2007 में बेटा विधायक हुआ था।
विज्ञापन
सांसद अवधेश प्रसाद व उनकी पुत्र सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Milkipur Bypoll Election: अयोध्या जिले में 17 साल बाद फिर ऐसा अवसर आया है जब पिता के सांसद रहते बेटा विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में है। 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में मित्रसेन यादव के सांसद रहते उनके पुत्र आनंदसेन विधायक बने थे। इस बार भी अवधेश प्रसाद के सांसद बनने पर उनके बेटे विधानसभा के उम्मीदवार हैं। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सेन परिवार का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा या फिर 2007 दोहराया जाएगा, इसका निर्धारण भविष्य ही करेगा।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी से जिले के कद्दावर नेता रहे मित्रसेन यादव तीसरी बार सांसद बने थे। उसके बाद 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा से उनके पुत्र आनंदसेन यादव बसपा से ही चुनाव मैदान में उतरे और विधायक चुने गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा के बाद अब भाजपा में भी अंदरूनी कलह के संकेत, दिन प्रतिदिन बदल रहे समीकरण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महाकुंभ से यूपी के अन्य धार्मिक स्थल भी हुए गुलजार, तीन दिन में 26 लाख श्रद्धालु उमड़े
बसपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला। इसके बाद से ही यह सुरक्षित सीट घोषित हो गई और 2012 में सपा से अवधेश प्रसाद विधायक चुने गए। 2017 में भाजपा के बाबा गोरखनाथ, सपा के अवधेश प्रसाद को हराकर विधायक बने, लेकिन अगले ही चुनाव में वह अवधेश प्रसाद से हार गए।
2024 में हुए लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद संसदीय सीट से सांसद बने हैं। ऐसे में रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस बार सपा ने सांसद पुत्र अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। उन्होंने बुधवार को नामांकन कर दिया है। सीधी लड़ाई के कारण भाजपा ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया है। ऐसे में लड़ाई काफी रोचक हो गई है। आजाद समाज पार्टी से सपा के बागी सूरज चौधरी भी मैदान में है।