फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Other religious places of UP also got buzzed with Mahakumbh, 26 lakh devotees gathered in three days.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ से यूपी के अन्य धार्मिक स्थल भी हुए गुलजार, तीन दिन में 26 लाख श्रद्धालु उमड़े

Fri, 17 Jan 2025 09:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jan 2025 09:36 AM IST
सार

महाकुंभ के कारण प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थल भी गुलजार हो रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में बीते तीन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Other religious places of UP also got buzzed with Mahakumbh, 26 lakh devotees gathered in three days.
अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच रहे देश-विदेश के श्रद्धालु प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी उमड़ रहे हैं। मकर संक्रांति स्नान से अब तक श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य व अयोध्या में बड़ी संख्या में  श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे। बीते तीन दिनों में इन धार्मिक स्थलों पर 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, अब तक करीब सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान-पूजन कर चुके हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में तीन दिन में 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख, नैमिषारण्य धाम सीतापुर में एक लाख, चित्रकूट में एक लाख और मथुरा-वृंदावन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अयोध्या में रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग रही है। यही नजारा चित्रकूट का है, जहां कामदगिरी में परिक्रमा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन में भी महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से रौनक और बढ़ी है। यहां रोजाना एक दर्जन बसों के अतिरिक्त ट्रेन और निजी वाहनों से आने वाले दर्शनार्थी हैं। इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्थानीय स्तर पर कारोबार व रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम में स्नान करने वालों का योगी ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने वाले करीब 7 लाख श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है। योगी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुंभ, प्रयागराज में बृहस्पतिवार को 30 लाख से अधिक और अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 20 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed