फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State Assembly to be equipped with AI technology, camera to indicate location in case of fire; these chan

यूपी: एआई तकनीक से लैस की जाएगी प्रदेश की विधानसभा, आग लगने पर कैमरा बताएगा जगह; होंगे ये बदलाव

Tue, 22 Sep 2026 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Sep 2026 06:28 AM IST
सार

UP Assembly: यूपी की विधानसभा हाईटेक होने के साथ-साथ एआई से लैस की जाएगी। 60 दिनों के अंदर ये बड़े बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: State Assembly to be equipped with AI technology, camera to indicate location in case of fire; these chan
विधानभवन।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस होने जा रही है। गैलरी और पुस्तकालय की पांच मंजिलों में हाईटेक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें इंटेलिजेंट वीडियो एनालिटिक्स वाले कैमरे फुटेज का विश्लेषण कर आग व धुएं की पहचान करेंगे और तुरंत अलर्ट देंगे। फायर कंट्रोल सिस्टम स्क्रीन पर खतरे की लोकेशन दिखाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आग की सूचना के लिए सुरक्षाकर्मी के देखने का इंतजार नहीं होगा। सिस्टम में क्लीन एजेंट फायर सप्रेशन, स्मार्ट इमरजेंसी लाइटिंग और वेब निगरानी होगी। विधानसभा सचिवालय ने 60 दिन का समय रखा है। जल्द कंपनी का चयन होगा। यह हाईटेक व्यवस्था वाली देश की पहली विधानसभा होगी।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इससे पहले सदन को एआई कैमरों की निगरानी में लाने की शुरुआत की थी। इसके तहत हर विधायक का रिकॉर्ड रखा जाएगा। नई व्यवस्था में क्लीन एजेंट फायर सप्रेशन, फायर डिटेक्शन, वीडियो एनालिटिक्स और स्मार्ट इमरजेंसी लाइटिंग स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात वीडियो फायर डिटेक्शन कैमरे हैं। इनमें इंटेलिजेंट वीडियो एनालिटिक्स होगा। ये वीडियो का विश्लेषण कर आग की लपट और धुएं पहचानेंगे। कम रोशनी में भी काम करने वाले ये कैमरे अलार्म को फायर अलार्म पैनल तक पहुंचाएंगे। कैमरा असामान्य स्थिति पकड़कर सिस्टम को अलर्ट कर सकेगा।


स्क्रीन पर दिखेगी अलार्म की सटीक जगह
फायर सिस्टम में आठ इंच की कलर टच स्क्रीन वाला एड्रेसेबल अलार्म पैनल होगा। इसमें छह हजार घटनाओं का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा। वेब आधारित ग्राफिकल यूजर इंटरफेस से भवन के फ्लोर प्लान पर सेंसर और संबंधित उपकरणों की स्थिति देखी जा सकेगी। इससे अलार्म किस हिस्से में आया है, यह स्क्रीन पर चिह्नित होगा। क्लीन एजेंट आधारित फायर सप्रेशन उन क्षेत्रों में उपयोगी होगा, जहां पानी से आग बुझाने के बजाय उपकरण और दस्तावेजों को नुकसान से बचाना जरूरी है। आग लगने पर रास्ता बताने के लिए एड्रेसेबल एग्जिट साइन और इमरजेंसी ल्यूमिनेयर होंगे। कुछ ल्यूमिनेयर दिशा बदलकर निकलने का रास्ता दिखाएंगे या गलत दिशा में लाल क्रॉस का संकेत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed